Posts

Showing posts with the label Election
Image
NDA की बम्पर वापसी और महागठबंधन की दुर्गति क्यों हुई? बिहार का जनादेश आ गया है। पिछले 20 साल से बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जनता ने फिर से भरोसा जताया है। दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की जोड़ी नहीं चल सकी। वैसे तो एक्ज़िट पोल ने एनडीए की वापसी के संकेत दे दिये थे लेकिन इस तरह की बम्पर जीत का अंदाजा शायद एनडीए के नेताओं को भी नहीं होगा। चुनाव के नतीजे आने के बाद तमाम विश्लेषण भी आ रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो इन परिणामों की वजह रही हैं।     देखा जाए तो NDA की कामयाबी के पीछे मुख्य तौर पर तीन 'इंजन' रहे, जिन्होंने गठबंधन की जीत की राह आसान की।  1. 'साइलेंट वोटर' महिला शक्ति नीतीश कुमार जब से सीएम बने हैं, उनका फोकस महिला वोटरों पर रहा है। चाहे वो स्कूल जाने वाली लड़कियों को साइकिल बांटने की योजना हो या शराबबंदी। इन महिला केंद्रित योजनाओं ने NDA के पक्ष में एक मजबूत 'साइलेंट वोट बैंक' बनाया। शराबबंदी, जीविका, पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण और साइकिल/पोशाक योजना जैसी पहलें निर्णायक साबित हुईं। सर्वेक्षणों के मुताबिक, महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुल...